बाइक व पिकअप की टक्कर में दो भाई घायल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बाइक व पिकअप की टक्कर में दो भाई घायल

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सिंघना गांव निवासी निसाद अहमद का पुत्र तहसीद अंजुम मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सिंघना गांव निवासी निसाद अहमद का पुत्र तहसीद अंजुम मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर के लिए रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि तहसीद अंजुम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाई के साथ गढ़वा गाड़ी का सर्विसिंग कराने के लिए आ रहे थे. इसी क्रम में ऊंटारी रोड क्रॉसिंग के पास पिकअप ने उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. घटना में उसका भाई भी चोटिल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola