ट्रक ने बाराती वाहन को मारी टक्कर, तीन घायल

ट्रक ने बाराती वाहन को मारी टक्कर, तीन घायल
भवनाथपुर. भवनाथपुर से पांकी जा रही बाराती गाड़ी को बीती रात गढ़वा बाईपास सड़क पर अचला नावाडीह ओवरब्रिज के पास एक ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया. इससे सिंघीताली पंजाब नेशनल बैंक शाखा के तीन कर्मचारी घायल हो गये. सड़क दुघर्टना में चपरासी नुनु मेहता, चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुनील कुमार यादव तथा रिकवरी एजेंट विक्रम मेहता घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल नुनु व सुनील को रांची रेफर कर दिया गया है. जबकि विक्रम का इलाज परमेश्वरी अस्पताल में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर अंचल कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार की बारात सोमवार की शाम पांकी जा रही थी. पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी भी अर्टिगा कर से बारात जा रहे थे. इसी बीच रात करीब 9 बजे गढ़वा बाईपास सड़क पर अचला नावाडीह ओवर ब्रिज के पास सामने से एक ट्रक ने कार में धक्का मार दिया. जिसमें तीन बैंक कर्मी घायल हो गये.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल भेजा गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए सुनील कुमार यादव व नुनु मेहता को रांची रेफर कर दिया गया. जबकि विक्रम मेहता का इलाज परमेश्वरी अस्पताल में किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










