परिवहन विभाग ने अप्रैल माह में राजस्व लक्ष्य का 130 प्रतिशत हासिल किया

Updated:
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने अप्रैल माह में राजस्व लक्ष्य का 130 प्रतिशत हासिल किया

परिवहन विभाग ने अप्रैल माह में राजस्व लक्ष्य का 130 प्रतिशत हासिल किया

विज्ञापन

पीयूष तिवारी, गढ़वा

गढ़वा जिले में सड़क दुर्घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं. इसके बावजूद जिला परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण में अचानक उछाल आया है. विभाग हर साल राजस्व वसूली का लक्ष्य करोड़ों रुपये बढ़ाता जा रहा है. पिछले चार सालों के आंकड़े बताते हैं कि अब विभाग का राजस्व लक्ष्य से अधिक होने लगा है. पहले विभाग अपने लक्ष्य का केवल 60-70 प्रतिशत ही वसूल पाता था. साल 2022-23 में विभाग ने केवल 65.64 प्रतिशत राजस्व ही वसूल किया था. लेकिन चालू वितीय वर्ष 2026-27 के पहले महीने अप्रैल में ही विभाग ने अपने लक्ष्य का 130 प्रतिशत राजस्व वसूल लिया है. साल 2022-23 में विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 15.12 करोड़ रुपये था. इसे वर्तमान वित्तीय साल 2026-27 में बढ़ाकर 23.32 करोड़ रुपये कर दिया गया है. सबसे ज्यादा राजस्व वाहन पंजीकरण और विभिन्न प्रकार के जुर्माने (फाइन) से प्राप्त हो रहा है. हेलमेट नहीं पहनने वालों से सबसे ज्यादा वसूलीपरिवहन विभाग की राजस्व वसूली में सबसे अधिक हिस्सा बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से प्राप्त फाइन का है. बीते वित्तीय साल 2025-26 में विभाग ने जुर्माने के रूप में 1.07 करोड़ रुपये वसूल किये. इसमें 43.96 लाख रुपये हेलमेट फाइन के रूप में थे.

अन्य वसूली इस प्रकार हैं

बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 10.51 लाख रुपये

आदेश की अवहेलना पर 13.44 लाख रुपयेअसुरक्षित तरीके से वाहन चलाने पर 15.04 लाख रुपये

बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर 10.84 लाख रुपये

चार साल में राजस्व वसूली

पिछले चार सालों में परिवहन विभाग ने 59.06 करोड़ रुपये राजस्व वसूल किये हैं. इसमें चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल महीने में वसूले गये 2.53 करोड़ रुपये शामिल नहीं हैं.

विभाग का लक्ष्य और राजस्व वसूली का आंकड़ा

वित्तीय वर्ष वार्षिक लक्ष्य राजस्व वसूली वसूली का प्रतिशत

2022-23 15.12 करोड़ 9.92 करोड़ 65.64 प्रतिशत2023-24 16.74 करोड़ 12.79 करोड़ 76.43 प्रतिशत

2024-25 20.30 करोड़ 16.04 करोड़ 79.03 प्रतिशत2025-26 20.73 करोड़ 20.29 करोड़ 97.89 प्रतिशत2026-27 23.32 करोड़ 2.53 करोड़ (अप्रैल) 10.87 प्रतिशत……………

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola