ePaper

मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

Updated at : 05 Jul 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

र्हरम को लेकर प्रशासन ने दिन का ट्रैफिक प्लान तैयार किया हैं ,ताकि पर्व के दौरान आम लोगों को आवागमन को ले कर कोई परेशानी न हों.

विज्ञापन

गढ़वा. मुर्हरम को लेकर प्रशासन ने दिन का ट्रैफिक प्लान तैयार किया हैं ,ताकि पर्व के दौरान आम लोगों को आवागमन को ले कर कोई परेशानी न हों. रंका की ओर से आने वाली सभी गाड़ियां या तो बाई पास जायेंगी या टंडवा चौक से शाहपुर रोड जा सकती है. गढ़वा शहर से सुबह 8 दोपहर एक बजे व शाम में पुनः संध्या 4 बजे से रात्रि 1बजे तक कोई गाड़ी प्रवेश नहीं करेगी. मेराल की ओर से आनेवाली सभी गाड़ियां सदर अस्पताल तक ही जा सकेंगी. चिनियाँ / कल्याणपुर ओबर ब्रिज की ओर से आने वाली सभी गाड़ीयाँ चिनियाँ मोड़ से आगे शहर की ओर नहीं जायेगी. मझिआंव से आने वाली सभी गाड़ियां रेलवे ओवरब्रिज से आगे नहीं जा सकेंगी. रेहला की ओर से आने वाली सभी गाडीयाँ स्टेशन रोड से आगे नहीं जायेगी. शहर के अंदर छोटी बड़ी सभी गाड़ीयाँ चिनियाँ मोड़ से रंका मोड़, मेन रोड़, गढ़देवी मंदिर, मझिआंव मोड़ एवं करबला तक नहीं चलेंगी. सभी गाड़ंयां छठ घाट रोड़, विरेन्द्र तिवारी मार्ग से आना जाना कर सकती है.छह जूलाई को सुबह आठ बजे से रात 2 बजे तक सभी बड़ी गाड़ियां शहर में प्रवेश नहीं करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola