ePaper

आरटीइ के तहत नि:शुल्क शिक्षा के लिए तीन सीटें रिक्त

Updated at : 16 Jul 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
आरटीइ के तहत नि:शुल्क शिक्षा के लिए तीन सीटें रिक्त

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नामांकन के लिए जीएन कॉन्वेंट स्कूल ने सूचना जारी की है

विज्ञापन

गढ़वा. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नामांकन के लिए जीएन कॉन्वेंट स्कूल ने सूचना जारी की है. विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा प्रथम तीन सीटें रिक्त है. इन सीटों पर नामांकन के लिए योग्य बच्चों के अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन रिक्त सीटों पर निम्नलिखित वर्गों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं. इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 72,000 से कम हो. बच्चे की आयु 5 वर्ष 6 माह से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए.इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन उसी विद्यालय के लिए करें, जो उनके घर से 1 से 6 किलोमीटर की परिधि में आता हो. श्री केशरी ने यह जानकारी अपने कार्यालय से जारी की है. तथा अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील किया है कि इस सरकारी योजना के लाभ हेतु अधिक से अधिक पात्र बच्चों को प्रेरित करें.

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रंका. स्वयंसेवी संस्था एलएंडटी एवं बदलाव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेरासाम गांव में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 250 लोगों को स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच मुफ्त में दवा दी गयी. चिकित्सक डा प्रीति सिंह तिवारी, डा भानु प्रताप सिंह, दंत चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार, आंख चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश कुमार ने रोगियों को स्वास्थ्य जांच किया. बदलाव फाउंडेशन संस्था के रितेश त्रिपाठी ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों में संस्था की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों को निःशुल्क इलाज किया जा रहा है और उनके अनुरूप निःशुल्क दवा भी दी जा रही है. कहा कि सुदूरवर्ती गांव के लोग बीमार पड़ने पर जल्दी इलाज नहीं कराते हैं. इसलिए संस्था की ओर से गांवों में कैंप लगाकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है. इस मौके पर संस्था के अमित सिंह, मनोज कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, प्रियरंजन सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola