केतार प्रखंड कार्यालय में नशे में ड्यूटी करने वाले तीन कर्मी निलंबित

Updated:
विज्ञापन
केतार प्रखंड कार्यालय में नशे में ड्यूटी करने वाले तीन कर्मी निलंबित

राजस्व उप निरीक्षक, जनसेवक और अनुसेवक पर गिरी गाज

विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक, जनसेवक और अनुसेवक पर गिरी गाज प्रतिनिधि, गढ़वा प्रशासनिक अनुशासन और सरकारी सेवा के नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर मामले में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने केतार प्रखंड व अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही तीनों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है. बता दें कि बीते नौ अप्रैल को केतार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार, जनसेवक नीरज कुमार सिंह व अनुसेवक जितेंद्र उरांव ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर कार्यालय पहुंचे थे. नशे की हालत में इन कर्मियों ने कार्यालय आये ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था. इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय निवासी रवि कुमार गुप्ता ने दर्ज करायी थी. उपायुक्त के निर्देश पर करायी गयी जांच और मेडिकल परीक्षण में आरोपों की पुष्टि हुई. उपायुक्त ने जारी आदेश में स्पष्ट किया कि इन कर्मियों का यह कृत्य बिहार/झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 4 (i) से (iv) का स्पष्ट उल्लंघन है. इसी आधार तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया. निलंबन अवधि के दौरान राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय भंडरिया निर्धारित किया गया है, अनुसेवक जितेंद्र उरांव का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय बड़गड़ निर्धारित किया गया है, निलंबन अवधि में नियमानुसार मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने पर ही इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola