दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल
चिनिया थाना मुख्यालय स्थित गढ़वा-चिनिया मार्ग पर सचिता सोनी के घर के पास बुधवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि डंडई थाना क्षेत्र के महुडड़ गांव निवासी सुनील परहिया एवं विनोद सिंह एक बाइक से कहीं जा रहे थे. जबकि दूसरी बाइक पर चिनिया थाना क्षेत्र के बेता गांव निवासी नंंदू परहिया सवार था. इसी बीच दोनो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बिनोद सिंह को हल्की चोटें आयी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अमित कुमार को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित कुमार, एएसआई कृष्णा साव ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को चिनिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










