ePaper

अनाज घोटाले मामले की सीबीआइ जांच हो :भानु प्रताप

Updated at : 09 Oct 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
अनाज घोटाले मामले की सीबीआइ जांच हो :भानु प्रताप

अनाज घोटाले मामले की सीबीआइ जांच हो :भानु प्रताप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने केतार प्रखंड में हुए तीन करोड़ रुपये के सरकारी अनाज गबन मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. इस मामले को लेकर उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “सबको मालूम हो कि इरफान जी केवल स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं, बल्कि खाद्य आपूर्ति मंत्री भी हैं, और यह बड़ा घोटाला उनके गृह प्रखंड केतार में किया गया है.” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विभागीय मंत्री के इशारे पर ही गोदामों में अनाज घोटाले हो रहे हैं और अधिकारी मोटी रकम ऊपर तक पहुंच रही है. भानु शाही ने कहा कि यदि केतार जैसे छोटे प्रखंड में तीन करोड़ रुपये के अनाज का गबन हुआ है, तो पूरे झारखंड में अरबों रुपये का घोटाला होना स्वाभाविक है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यभर में पिछले एक वर्ष के दौरान हुए सभी अनाज घोटालों की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केतार की तरह गढ़वा समेत राज्य के कई जिलों से भी अनाज गबन की शिकायतें मिल रही हैं. इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजा गया अनाज जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है, बल्कि बाजार में बेचा जा रहा है. इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए श्री शाही ने पूरे प्रकरण की सीबीआइ जांच की मांग दोहरायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola