निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ त्वरित संज्ञान लेने की जरूरत : संघ

Updated at : 06 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ त्वरित संज्ञान लेने की जरूरत : संघ

छात्र-अभिभावक संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

छात्र-अभिभावक संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान प्रतिनिधि, गढ़वा छात्र-अभिभावक संघ की ओर से सोमवार को रंका मोड़ पर निजी विद्यालयों की ओर से की जा रही अवैध वसूली, मनमानी व महंगी किताबों के नाम पर कमीशनखोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया. हस्ताक्षर अभियान में लगभग 700 अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर इस जन आंदोलन को समर्थन दिया. मौके पर छात्र-अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट चार्ज, सेशन चार्ज स्पेशल चार्ज, परीक्षा शुल्क आदि के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. विद्यालय एनसीइआरटी की सस्ती पुस्तकों के स्थान पर जबरन महंगी किताबें खरीदवा रहे हैं. इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल गढ़वा जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक जनहित का विषय है. इस पर त्वरित संज्ञान लेने की जरूरत है, ताकि छात्रों एवं अभिभावकों को राहत मिल सके. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनिल पांडेय, महासचिव दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष शंकर प्रताप विश्वकर्मा, याकूब इकबाल, मासूम खान, पुष्प रंजन, बजेंद्र पाठक, प्रवक्ता रवींद्रनाथ ठाकुर, गोरखनाथ चौधरी, त्रिपुरारी सिंह, संतोष केसरी, डॉ नजीबुल्लाह, अजीत कुमार, मो जिलानी सहित कई लोग उपस्थित थे. राज्यपाल को प्रेषित किया मांगपत्र हस्ताक्षर अभियान के बाद एक आवेदन को झारखंड के राज्यपाल के नाम से प्रेषित किया गया. इसमें सभी प्रकार के अवैध शुल्कों पर तत्काल रोक लगाने, सभी प्राइवेट स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें लागू करने व अधिकतम सात प्रतिशत लाभ सीमा सुनिश्चित करने, परीक्षा शुल्क के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाने, प्रत्येक विद्यालय की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर स्कूल के नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक करने, जिला शुल्क निर्धारण समिति के सभी सदस्यों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर समाचार पत्रों एवं शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक करने आदि की मांग शामिल है. आवेदन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, उपायुक्त गढ़वा को भी प्रेषित किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola