देश के जवानोें ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
देश के जवानोें ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया

देश के जवानोें ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया

विज्ञापन

मेराल.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेराल में सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. यह यात्रा मेराल प्रखंड परिसर के पास से निकाली गयी, जो बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ. भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपु महतो के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय.., वंदे मातरम्…, वीर शहीद जवान अमर रहें..आदि नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी विनय चौबे ने कहा कि देश के जवानों ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाक को धूल चटाने का काम किया है. कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक पर हुए हमले का बदला देश के सैनिकों ने ऐसा लिया है कि इसे सदियों तक पाकिस्तान याद रखेगा. इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि देश के सेना पर हम सबको गर्व है. भारत की सैन्य प्रणाली दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है. ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. इसका समापन का परिणाम ऐतिहासिक होगा. हम सबको देश की सेना पर भरोसा है. भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वाले का औकात सेना दिखा रही है. भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है. सेना का शौर्य पराक्रम ने विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा किया है.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता हरेंद्र दुबे, ब्रजेश उपाध्याय, रोहित कुमार, कंचन पाण्डेय, महेंद्र सिंह, कृष्णा कुशवाहा, इंदेश पांडेय, अमित शाह, अशोक केशरी, राजेश यादव, विकास दुबे, धनंजय शर्मा, सिकंदर पासवान, बिरेंद्र चौधरी, विजय गुप्ता, शिवनारायण चौधरी, भोला पासवान, रविन्द्र प्रसाद, उपाध्याय यादव व राधेश्याम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola