चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता मार्टिंन के परिजनों को मिली 10 लाख की सहायता

Updated:
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता मार्टिंन के परिजनों को मिली 10 लाख की सहायता

चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता मार्टिंन के परिजनों को मिली 10 लाख की सहायता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात लापता मार्टिंन कच्छप के परिजनों को 12 साल बाद न्याय और आर्थिक संबल मिला है. सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय में मार्टिंन कच्छप की पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया. बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मार्टिंन कच्छप पलामू लोकसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे. मतदान संपन्न होने के बाद वे मेदिनीनगर के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करने गये थे, जिसके बाद से वे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गये थे. लंबे समय से उनका परिवार आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से जूझ रहा था. उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए सहायता राशि प्रदान की गयी है. प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करना है. चेक वितरण के दौरान उपायुक्त ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह राशि किरण तिर्की और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola