स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रही बर मुहल्ला की नालियां

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रही बर मुहल्ला की नालियां

बर मुहल्ला में नालियां टूटी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन

बर मुहल्ला में नालियां टूटी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) बर मुहल्ला, रंका में लंबे समय से जलजमाव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है. नालियों का गंदा पानी अब मुख्य सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासी मुश्किलों में हैं. घनी आबादी वाले इस मुहल्ले में नालियां या तो भर चुकी हैं या टूटी हुई हैं. लोग बदबूदार पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे पैदल चलने वालों और बाइक सवारों दोनों को खतरा है. स्थानीय है. स्थानीय निवासी अख्तर अंसारी, कृपाल साव और सुधीर सोनी ने बताया ने बताया कि लंबे समय से जमा गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ग्राम पंचायत के मुखिया और स्थानीय प्रशासन को कई बार इस समस्या की सूचना दी गयी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए ग्रामीण अब सरकार से रंका को नगर पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं. इससे बेहतर जलनिकासी, सफाई कर्मियों की नियुक्ति और बुनियादी ढांचे में सुधार संभव हो सकेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola