जय श्रीराम व बजरंग बली के जय से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
जय श्रीराम व बजरंग बली के जय से गूंजा शहर

जय श्रीराम व बजरंग बली के जय से गूंजा शहर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा गया और जय श्रीराम तथा जय हनुमान के जयघोष से वातावरण गूंज उठा. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी. यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत किया गया. कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती हमें सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश देती है. भगवान हनुमान शक्ति, साहस और निष्ठा के प्रतीक हैं, जिनसे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शहरवासियों ने भी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला. हनुमान जयंती के इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा ने शहर में धार्मिक आस्था और एकता का संदेश दिया, जिससे गढ़वा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. वहीं शेाभायात्रा से पूर्व शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर शाोभायात्रा की शुरूआत की गयी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola