चाकू मारकर टेंपो चालक को किया घायल, गंभीर

चाकू मारकर टेंपो चालक को किया घायल, गंभीर
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बाजार में रविवार को चाकू मार कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल व्यक्ति वनखेता गांव निवासी हरिनाथ यादव का पुत्र सुशील कुमार यादव बताया गया है. सुशील ने बताया कि गांव के दयानंद यादव की बहू को प्रसव के लिए वह टेंपो पर बिठाकर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहा था. इसी दौरान भवनाथपुर बाजार के पास महिला को बैठने में कठिनाई हो रही थी. इसके बाद वह एक समोसे की दुकान के पास टेंपो खड़ा कर उसे सीट पर लेटाने लगा. इसी क्रम में दुकानदार अमित सोनी एवं उसका पुत्र गोलू सोनी ने दुकान के पास से गाड़ी हटाने को कहा. इसके बाद सुशील ने उसे दो मिनट बाद टेंपो हटाने की बात कही, तो दुकानदार व उसका बेटे उसके साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद उक्त दुकानदार ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में सुशील घायल हो गया. घटना के बाद उक्त महिला को दूसरे टेंपो से भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. घायल ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. घइसके बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसे 108 एंबुलेंस की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




