मां की डांट से नाराज होकर खाया किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा के मझिआंव में मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की रात घरेलू कामकाज को लेकर मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
आपके शहर में
घरेलू कामकाज को लेकर मां ने लगायी थी डांट
बताया गया कि बुधवार की देर शाम घरेलू कामकाज को लेकर किशोरी की मां ने उसे डांट-फटकार लगायी थी. इसी बात से वह आक्रोशित हो गयी और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर युवक ने ओवरडोज दवा खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए