गढ़वा : कृषि विभाग में 25 पद रह गये रिक्त, योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से नहीं हो सकी बहाली

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा कृषि विभाग में एटीएम और बीटीएम के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एससी-एसटी उम्मीदवार नहीं मिले, जिससे आधे पद रिक्त रह गए हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

पीयूष तिवारी की रिपोर्ट गढ़वा . कृषि विभाग गढ़वा के अंतर्गत संचालित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) गढ़वा की ओर से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक का एससी-एसटी कोटी का पद रिक्त रह गया है. इस पद पर योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से जितने सीटों पर बहाली निकाली गयी थी, उसमें से आधे पद ही भर सके हैं. उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में चयनित अभ्यर्थियों के बीच उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुल 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आत्मा गढ़वा की ओर से एटीएम के 38, बीटीएम के 11 एवं लेखा लिपिक के एक पद यानि कुल 50 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये थे. लेकिन योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से इनमें से आधे यानी 25 पद रिक्त रह गये हैं. एटीएम पद के लिये कृषि में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (60 प्रतिशत अंक)के साथ एक साल का अनुभव प्रमाणपत्र एवं बीटीएम पद के लिये कंप्यूटर कौशल के साथ-साथ कृषि में स्नातकोत्तर (50 प्रतिशत अंक) या सहायक तकनीकी प्रबंधक के रूप में कम से कम पांच साल कार्य अनुभव मांगी गयी थी.

किस-किस कोटी में रह गये पद रिक्त

बीटीएम के लिये 11 पदों में से छह पद रिक्त रह गये हैं. इनमें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित दो में दो तथा अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित चार में से सभी चार पद रिक्त रह गये हैं. जबकि अनारक्षित के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस एवं अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित क्रमश: तीन, एक व एक पद के लिये अभ्यर्थी का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया गया है. इसी तरह से एटीएम यानि सहायक तकनिकी प्रबंधक के 38 में से 19 पद रिक्त गये हैं. इनमें अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित आठ में से सात, अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित नौ में आठ पर रिक्त रह गये हैं. इसके अलावे अनारक्षित सीटों में 16 में से तीन पद पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले. इडब्ल्यूएस के लिये आरक्षित चार में से एक पद भी रिक्त रह गया है. पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित एक सीट पर अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया है. लेखालिपिक का एक पद के लिये भी अभ्यर्थी चयनित हो गये हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : वात्सल्य योजना की बहाली प्रक्रिया पर उठे सवाल, आवेदिका ने की जांच की मांग

क्या है एटीएम व बीटीएम का पद

कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक तकनिकी प्रबंधक या एटीएम तथा प्रखंड तकनिकी प्रबंधक या बीटीएम का पद संविदा आधारित अस्थायी पद है. यह राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रौद्योगिकी मिशन के तहत आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर सृजित किये गये हैं. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी देना तथा कृषि प्रसार तंत्र को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें: प्रसव के दौरान महिला की मौत, एएनएम पर लापरवाही का आरोप , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जीबी की बैठक में अनुमोदन के पश्चात ही हो सकेगी बहाली

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने बताया कि अभी हाल फिलहाल नियुक्त प्रक्रिया रिक्त पदों के लिये नहीं निकाली जा सकेगी. अगले वितीय साल जीबी की बैठक में इसे रखा जायेगा, इसके बाद ही अनुमोदन होने पर शेष पदों के लिये बहाली ली जा सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola