झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रहेगा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 9:10 PM
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रहेगा
गढ़वा. हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन जारी रहेगा. विदित हो कि रेलवे बोर्ड ने दो दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक कोहरे का हवाला देते हुए इस ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया था. इसके बाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र लिखकर एवं उनसे मुलाकात कर उक्त ट्रेन का परिचालन जारी रखने का अनुरोध किया था. सांसद ने कहा था कि इस ट्रेन से सर्वाधिक लाभ पलामू संसदीय क्षेत्र के पलामू एवं गढ़वा जिले के लोगों को मिलता है. इस क्षेत्र के लोगों के लिए देश की राजधानी से कनेक्ट होने और दिल्ली में उच्चतर चिकित्सा संस्थान में इलाज के लिए आने-जाने के लिए यह ट्रेन सर्वोत्तम साधन है. ऐसे में इसे 38 दिन बंद रखना उचित नहीं है. सांसद ने सरकार से इस पुराने और बेतुके निर्णय की परंपरा समाप्त करने की मांग की थी. अब रेलवे द्वारा सकारात्मक पहल किये जाने पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार का पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










