युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
जिलेभर में धूमधाम से मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रतिनिधि, गढ़वा जिलेभर में सोमवार को धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इसी क्रम सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई (राष्ट्रीय सेवा योजना) के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर प्राचार्य प्रो निकलेश चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं. स्वामी विवेकानंद के बताये विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है. स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही सीख लेने योग्य है. उनके विचारों को सफलता के मूलमंत्र के रूप में जीवन में आत्मसात किया जा सकता है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कमलेश सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद दुनिया के ऐसे युवा सन्यासी थे, जिन्होंने अल्पायु में ही अपने विचारों, चरित्र और ओजस्वी वाणी से विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया. डॉ उमेश सहाय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाये को युवाओं को अपनाने की आवश्यकता है. मौके पर प्रो अर्जुन प्रसाद, डॉ चंद्र कुमार, डॉ बिनोद द्विवेदी, प्रो शबनम, प्रो प्रमिला, प्रो अखिलेश शुक्ला, प्रो संजय केशरी, प्रो भारत उपाध्याय, डॉ संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




