ePaper

केतार मुखिया संघ में हड़ताल वापस लिया

Updated at : 02 Sep 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
केतार मुखिया संघ में हड़ताल वापस लिया

केतार मुखिया संघ में हड़ताल वापस लिया

विज्ञापन

केतार प्रखंड मुखिया संघ ने हड़ताल वापस ले लिया है. इसके पूर्व प्रशासन द्वारा मुखिया के हड़ताल पर चले जाने के कारण उप मुखिया को प्रभाव देने संबंधी पत्र निर्गत किया गया था. इसके बाद से लगातार केतार प्रखंड के उप मुखिया के द्वारा बैठक कर वित्तीय प्रभार का दबाव बनाया जा रहा था. इसे लेकर सोमवार को भी उप मुखिया लोगों ने बैठक की. इसी बीच मुखिया संघ ने हड़ताल की वापसी की घोषणा कर दी. संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी आपकी योजना योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम चल रहा है. इसका लाभ लेने में पंचायत क्षेत्र के लोगों को हम सभी मुखिया के कारण किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर विचार करते हुए हड़ताल वापस ले ली गयी है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार को मुखिया संघ के द्वारा हड़ताल वापसी का आवेदन भी दिया गया है. इसमें केतार मुखिया प्रमोद कुमार, पाचाडुमर मुखिया श्याम सुंदर बैठा, परतीकुशवानी मुखिया मुन्नी देवी, बलिगढ़ मुखिया ललिता देवी व परसोडीह मुखिया बसंती देवी के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola