खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

Updated:
विज्ञापन
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर. पीएम श्री उच्च विद्यालय चितविश्राम में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अमर नाथ पांडेय ने कहा की खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. इस तरह खेल का आयोजन होने से बच्चों में खेल के प्रति जागृति बढ़ती है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता तथा सहयोग राशि भी देती है. प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडेय ने कहा की बच्चों में खेल के प्रति उत्साह देखकर मुझे बहुत सकून मिल रहा है. उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है. कार्यक्रम को चित्तविश्राम पंचायत केपंचायत समिति सदस्य मृदुला शर्मा, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद तथा मुखिया प्रतिनिधि कमलेश सोनी ने भी संबोधित किया. वर्ग 1 से 5 बोरा रेस के बालिका ग्रुप में पंपी कुमारी व बालक समूह में पीयूष कुमार ने बाजी मारी. मेढ़क रेस में बालिका समूह में निशा खातून तथा बालक ग्रुप में अंकित कुमार विजयी हुए. रिले खेल प्रतियोगिता में वर्ग 9 एंव 10 के बालिकाओं में निकी निशा व 6 -8 में चांदनी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. बालक समूह में वर्ग 9-10 में परवेज व 6-8 वर्ग में रूपेश कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola