एकजुटता से मजदूरों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में होगा सुधार: डीडी शुक्ल

मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मजदूर हित पर चर्चा
मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मजदूर हित पर चर्चा प्रतिनिधि, गढ़वा भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सोमवार को हुई. बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, घाटशिला, चाईबासा, रांची, लातेहार, चतरा, धनबाद सहित कई जिलों के मंत्री व प्रतिनिधि शामिल हुए. संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न जिलों के मंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. समापन से पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी, जिससे वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया. प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि संगठन सभी क्षेत्रों के मजदूरों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है. संगठन का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय हित की रक्षा करते हुए मजदूरों के अधिकारों और हितों को सुरक्षित रखना है. बैठक के समापन के अवसर पर नागरिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की. अंतिम दिन राष्ट्रीय हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. मौके पर प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन यह दर्शाता है कि यहां के मजदूर तेजी से संगठित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन सभी वर्गों के मजदूर एकजुट होंगे, उस दिन उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा. क्षेत्रीय संगठन मंत्री डीडी शुक्ल ने कहा कि मजदूरों को कार्य करते समय राष्ट्रीय हित और उद्योग हित का भी ध्यान रखना चाहिए.कहा कि राष्ट्र रहेगा तभी उद्योग रहेगा और उद्योग रहेगा तभी मजदूर रहेंगे. इसी विचारधारा के साथ कार्य करने से मजदूरों की स्थिति और सुदृढ़ होगी. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, उमेश कश्यप, उमाशंकर पांडेय सहित संगठन के गढ़वा जिला अध्यक्ष एसएस वर्मा, जिला मंत्री विश्वनाथ यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जयशंकर मेहता, संगठन मंत्री बसंत शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, भवन निर्माण जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला मंत्री राम प्रताप यादव उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




