गढ़वा में श्रीरुद्र महायज्ञ का समापन, वनभोज आयोजित

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में श्रीरुद्र महायज्ञ का समापन, वनभोज आयोजित

गढ़वा में श्रीरुद्र महायज्ञ का समापन, वनभोज आयोजित

विज्ञापन

गढ़वा. जागृति युवा क्लब, जोबरईया गढ़वा द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय के समीप बंडा पहाड़ स्थित श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुए विराट श्रीरुद्र महायज्ञ के सफल समापन के उपरांत एक सम्मान समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें सफल आयोजन के लिए सभी सहभागियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई. नवादा पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, गढ़वा प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के प्रतिनिधि नंदकिशोर मेहता, महायज्ञ में भंडारा आयोजित करने वाले ग्राम जोबरईया के अभिभावक रामप्रीत पाल और महायज्ञ के नौ दिवसीय आयोजन में समर्पण भाव से भाग लेने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. क्लब के संरक्षक अनुज प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता का मुख्य कारण सदस्यों की उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका रही है. मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने बताया कि नवादा पंचायत में नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का यह पहला आयोजन है. गढ़वा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नंदकिशोर मेहता ने समाज में सकारात्मक योगदान देने वालों की सराहना की. जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने कहा कि कार्य की प्रेरणा परमात्मा से मिलती है और सभी धर्म कार्यों में अग्रसर होते हैं.महायज्ञ के प्रधान संयोजक और क्लब के संरक्षक सह युवा समाजसेवी राकेश पाल ने सभी सहभागी लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में समाज हित में सहयोग की अपील की. क्लब के उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, सचिव विनय कुमार पाल, उपकोषाध्यक्ष चैतू भुइयां, संगठन मंत्री चंदन कुमार पाल, पंकज पाल, बृजेश पाल, अरविंद और अमित आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola