एसडीएम का जागरूकता गीत सोशल मीडिया पर वायरल

Updated:
विज्ञापन
एसडीएम का जागरूकता गीत सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर दो दिनों में मिले 1.35 लाख व्यूज मिले

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो दिनों में मिले 1.35 लाख व्यूज मिले प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार का चुनावी जागरूकता गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाया गया यह गीत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. ””””चलो सभी परिवार के संग में..”””” के बोल वाला यह गीत लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहा है. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह गीत मूल रूप से उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के लिए रिकॉर्ड किया था. वर्तमान में निकाय चुनाव की प्रासंगिकता को देखते हुए उन्होंने इसके कुछ अंश अपने फेसबुक पेज पर साझा किये. देखते ही देखते यह वीडियो पूरे राज्य में फैल गया. सिर्फ एसडीएम के आधिकारिक पेज पर ही इसे दो दिनों में 1.35 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. गीत के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का संदेश दिया गया है. इसकी सादगी और पारिवारिक वोटिंग पर जोर देने के कारण यह युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. एसडीएम ने मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंः एसडीएम लोकतंत्र की मजबूती नागरिक सहभागिता पर निर्भर है. शहरी मतदाता 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola