ePaper

आज से सहायक आचार्यों को होगा विद्यालय आवंटन

Updated at : 11 Dec 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
आज से सहायक आचार्यों को होगा विद्यालय आवंटन

सहायक आचार्यों के पदस्थापन के लिए जारी हुआ नया एसओपी

विज्ञापन

सहायक आचार्यों के पदस्थापन के लिए जारी हुआ नया एसओपी प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने सहायक आचार्यों के विद्यालयों में पदस्थापन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से संचालित की जायेगी. जारी किये गये नये निर्देशों के अनुसार शुक्रवार से इंटर प्रशिक्षित और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को उनकी मेरिट सूची के आधार पर चरणबद्ध तरीके से बुलाया जायेगा. इस दौरान उन्हें जिले के 219 विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय का चयन करने का अवसर दिया जायेगा. प्रत्येक आचार्य को केवल एक विद्यालय का चयन करने की अनुमति होगी. अगर कोई आचार्य चयन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहता है या विकल्प नहीं देता है, तो विभाग द्वारा स्वतः ही उसे किसी उपलब्ध विद्यालय में पदस्थापित किया जायेगा. प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संचालित की जायेगी, जिससे जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके. प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी गढ़वा जिले की आधिकारिक वेबसाइट (https://garhwa.nic.in/) पर उपलब्ध है, जहां आचार्य अपनी पात्रता और प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं. यह कदम जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, और इससे शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों की उचित व्यवस्थापन में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola