सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए दी गयी आहुति

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए दी गयी आहुति

सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए दी गयी आहुति

विज्ञापन

गढ़वा.

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों ने पूरे जिले में गृहे-गृहे सैन्य संवर्द्धन गायत्री यज्ञ संपन्न कराया. यज्ञ के दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए विशेष आहुति प्रदान की. सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चले इस अभियान के तहत पूरे जिले में करीब 500 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ. गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ को लेकर गायत्री परिजनों ने सुबह में सात से नौ बजे तक अपने मंदिर, शक्तिपीठ स्थल व प्रज्ञा केंद्रों पर पहुंचकर सर्वप्रथम सामूहिक यज्ञ किया. इसके बाद अपने पीला गणवेश में टोलियों में बंटकर महिला-पुरूष कार्यकर्ताओं ने लोगोें के घरों में पहुंचकर यज्ञ संपन्न कराया. इस दौरान देश में पड़ोसी देश के साथ व्याप्त तनाव की स्थिति को देखते हुए देश की सीमा पर डटे सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिए विशेष आहुति प्रदान की गयी. यज्ञ संपन्न कराने में गढ़वा शहर व आसपास के इलाकों में संतन मिश्र, शोभा पाठक, अनिता देवी, मीना कमलापुरी, ममता तिवारी, सुनंदा दूबे, शिवानी दूबे, अखिलेश कुशवाहा व अनिल विश्वकर्मा ने प्रमुख भूमिका निभायी.

सामूहिक यज्ञ का है वैज्ञानिक महत्व : गायत्री परिवार के परिव्राजक संतन मिश्र ने बताया कि गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ गायत्री परिवार का एक बड़ा अभियान है. सूक्ष्म जगत को जागृत करने के लिए सामूहिक यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व है. यह समय विशेष है. इस समय देश की सीमा पर युद्ध के हालात हैं. इसमें अपने वीर सैनिकों में शक्ति के संचार और उनमें शौर्य, पराक्रम, आत्मबल एवं देश की सुरक्षा का भाव बनाये रखने के लिए हमारे सूक्ष्म प्रयासों का प्रभाव पड़ेगा. विशेषकर जब एक ही समय में लोग एक भाव के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान करते हैं, तो उसका व्यापक प्रभाव पड़ता है.

विश्व भर के 40 लाख घरों मेेंं कराया गया यज्ञ : श्री मिश्र ने बताया कि अपने देश के विजय, मजबूती और विश्व शांति के लिए एक साथ एक ही समय में पूरे विश्व में इस भाव के मंत्रों से आहुति प्रदान की गयी है. भारत सहित पूरे विश्व में बुद्ध पूर्णिमा के दिन गायत्री परिवार के लोगों ने 40 लाख घरों में यज्ञ संपन्न कराया है. गढ़वा जिले में भी सोमवार को तीन घंटे में 500 घरों में यज्ञ संपन्न कराये गये हैं. इससे भारत देश की ताकत बढ़ने के साथ युग परिवर्तन अभियान की गति तेज होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola