ePaper

ऑक्सफोर्ड स्कूल में अब रोबोटिक्स व एआइ की होगी पढ़ाई

Updated at : 23 Jan 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड स्कूल में अब रोबोटिक्स व एआइ की होगी पढ़ाई

ऑक्सफोर्ड स्कूल में अब रोबोटिक्स व एआइ की होगी पढ़ाई

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के नारायणपुर टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चे अब भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे. विद्यालय में अब कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू की जा रही है. शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी ने इसकी जानकारी दी. निदेशक अनूप सोनी ने बताया कि आज के दौर में तकनीक की जानकारी बेहद जरूरी है. गढ़वा के बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें, इसी उद्देश्य से विद्यालय ने पटना के डी रोबोजॉन इनोवेटिव सेंटर के साथ समझौता किया गया है. आगामी सत्र से इसे नियमित विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा और इसके लिए स्कूल में एक अत्याधुनिक लैब भी स्थापित किये जायेंगा. विद्यालय के सचिव आलोक कुमार सोनी ने बताया कि वर्तमान में कक्षा 5 से 9वीं तक के बच्चे कुल 30 विभिन्न मॉडलों पर काम कर रहे हैं. इन नवाचारों की पहली झलक आगामी 25 जनवरी को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी. प्रधानाचार्य माइकल उमेश खन्ना ने कहा कि जिस तरह अलेक्सा जैसे डिवाइस हमारे जीवन को आसान बना रहे हैं, उसी तरह रोबोटिक्स के माध्यम से बच्चे नयी ऊंचाइयों को छुएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola