ePaper

श्रमदान कर तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनायी

Updated at : 08 Nov 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान कर तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनायी

श्रमदान कर तीन किलोमीटर कच्ची सड़क बनायी

विज्ञापन

भंडरिया. फकीराडीह पंचायत के बसंतपुर गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर तीन किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण किया. बसंतपुर गांव में लगभग 20 से 25 घर हैं, जहां मुख्य रूप से आदिवासी व आदिम जनजाति समुदाय के लोग रहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं थी. बरसात के दिनों में स्थिति काफी खराब हो जाती थी. सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत और प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाया, पर उनकी किसी ने नहीं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया, विधायक और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के वक्त तो वोट मांगने आते हैं, लेकिन उसके बाद हमारे गांव की ओर कोई झांकता तक नहीं. इस कार्य में बजरंग सिंह, अनुराग सिंह, अनिल टोप्पो, संदीप तिगा, रंजन केरकेट्टा, साहिल कुजूर, हारमोन तिर्की, आनंद केरकेट्टा, केलेस्टस एक्का आदि ने योगदान दिया. इस संबंध में फकीराडीह पंचायत के मुखिया सोहर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक फंड नहीं मिला है. फंड मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जायेगा. हमने जिला उपविकास आयुक्त को सड़क निर्माण से संबंधित सूची सौंप दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola