रेड ब्ल्यू ने सूर्या क्रिकेट क्लब को 175 रन से हराया

Published by :Akarsh Aniket
Published at :22 Nov 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
रेड ब्ल्यू ने सूर्या क्रिकेट क्लब को 175 रन से हराया

रेड ब्ल्यू ने सूर्या क्रिकेट क्लब को 175 रन से हराया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को रामा साहू स्टेडियम में रेड ब्ल्यू क्रिकेट क्लब ने सूर्या क्रिकेट क्लब 175 रन से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड ब्ल्यू क्रिकेट क्लब ने 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कुमार गौरव ने 94 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि आयुष गर्ग ने 67 , दुर्गेश दुबे ने 53 और विकाश गर्ग ने 10 रन का योगदान दिया. सूर्या क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अरमान सिद्दीकी ने 3 विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्या क्रिकेट क्लब की टीम 113 रन पर ढेर हो गयी. टीम की ओर से हर्ष कुमार सिंह ने सर्वाधिक 31 बनाये. रेड ब्ल्यू की ओर से विकास गर्ग ने 4 विकेट चटकाये. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दुर्गेश दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर मो आशिफ ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola