गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मालिकों को लौटाये

गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मालिकों को लौटाये
केतार. केतार थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में गुम हुए पांच मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये. इनमें पालनगर गांव के रूपेश पाल, छाताकुंड गांव के अक्षय साह, खोन्हर गांव के ओमप्रकाश गुप्ता, पाचाडुमर गांव के आशुतोष कुमार एवं राजकमल शुक्ला को गुम हुए मोबाइल लौटाये गये. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर मोबाइल वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के जिन लोगों के मोबाइल गुम हो गये थे, उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत दर्ज होने के बाद तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया. बरामद मोबाइलों को विधिवत सूचना देकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि नागरिकों को किसी भी गुमशुदा वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समय रहते उसे बरामद किया जा सके. इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




