रामायण जीवन का आदर्श मार्ग है : विनोद मेहता

Published by : DEEPAK Updated At : 23 Sep 2025 9:34 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव की धूमधाम के बीच पूरे प्रखंड में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर. दुर्गा पूजा महोत्सव की धूमधाम के बीच पूरे प्रखंड में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है. इसी कड़ी में सोमवार की शाम प्रखंड मुख्यालय के समीप ब्लॉक मोड पर प्रगति किशोर क्लब में रामायण सीरियल का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी विनोद मेहता ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. उद्घाटन के दौरान विनोद मेहता ने कहा कि रामायण सिर्फ धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन का आदर्श मार्ग है. इसमें दर्शाये गये प्रत्येक पात्र का व्यवहार समाज के लिये शिक्षा का स्रोत है. उन्होंने विशेष रूप से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, जिन्होंने हमेशा सत्य, धर्म और न्याय का पालन किया. उनके चरित्र से हमें पारिवारिक मूल्यों, भाईचारे और समाज में समानता का संदेश मिलता है. दुर्गा पूजा महोत्सव के इस अवसर पर रामायण सीरियल का शुभारंभ न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि समाज को प्रेरणा देने का भी प्रयास है. मौके पर अध्यक्ष उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ठाकुर,उज्ज्वल विश्वकर्मा,विवेकानंद विश्वकर्मा, संजीव कुमार,बबन ठाकुर,कौशल कुमार ,आशीष ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola