ePaper

पूजा पंडालों में सीसीटीवी से रखी जायेगी नजर

Updated at : 23 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में सीसीटीवी से रखी जायेगी नजर

डीसी की अध्यक्षता में कई निर्णय लिये गये

विज्ञापन

डीसी की अध्यक्षता में कई निर्णय लिये गये

गढ़वा

. मंगलवार को गढ़वा समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये शांति समिति के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्र में हो रहे दुर्गा पूजा के संबंध में जानकारी ली गयी. बताया गया कि अधिकांश नागरिकों ने कहा कि उनके प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से सभी समुदाय आपस में मिलकर हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे का त्योहार मनाते हैं व किसी भी प्रकार की हमारे बीच आपसी द्वेष या तनाव का माहौल नहीं है. इस पर उपायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की. कहा कि आगे भी विधि व्यवस्था बनाये रखने में सभी सक्रियता के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करें. त्योहारों के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े. यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो इसे जिला प्रशासन को साझा करें या स्थानीय प्रशासन अथवा थाना प्रभारी को सूचित करें, ताकि समय रहते उन्हें रोका जा सके.

पुरस्कृत होंगे पूजा पंडाल

बैठक में डीसी दिनेश यादव ने कहा कि जिले के सुव्यवस्थित साफ-सफाई युक्त एवं पर्यावरण अनुकूल कम खर्चे वाली अच्छे एवं व्यवस्थित पूजा पंडालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.साफ सफाई की हो व्यवस्थाबैठक में डीसी दिनेश यादव जिले के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ से निबटने के लिए सुव्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया. शहरों व जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर साफ-सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, लाइटिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़े सभी लाइट्स की मरमती तथा ध्वनि प्रदूषण को निर्धारित करने संबंधी निर्देश दिया. डीसी ने बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता को त्यो-हारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही. त्योहार के दौरान अप्रिय घटनाओं से निबटने हेतु समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूजा पंडालों में तथा विसर्जन स्थलों पर भी प्राथमिक उपचार जैसे आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात कही गयी.

गोताखोरों को चिह्नित करने का निर्देश

डीसी दिनेश यादव ने बारिश की मौसम को देखते हुए सभी तटीय क्षेत्रों में एवं अन्य विभिन्न प्रखंडों में विसर्जन के दौरान अथवा अन्य अवसरों पर आमजनों को नदी-नालों, तालाबों, पोखरों या अन्य जलाशयों में डूबने से बचने के लिए करके सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ सक्रिय रखने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त श्री यादव ने आम जनों के सुरक्षा, सुगमता एवं सुलभता के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही .सुरक्षा व्यवस्था होगी सुनिश्चित:एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान पूरे शहर व जिले के हर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. अगलगी जैसे अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूजा समिति के सदस्यों से समुचित मात्रा में पानी एवं बालू आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को भी इस प्रकार के अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया. एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान होने वाले किसी अप्रिय घटनाओं अथवा परेशानियों से निबटने के लिए आमजनों के लिए हेल्प ट्रैफिक व्यवस्था के तहत बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद रखने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola