पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 8:16 PM

विज्ञापन

पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की

विज्ञापन

इस वर्ष प्रचंड गर्मी को देखते हुए समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेजुबान पक्षियों को पानी पीने के लिए पेड़-पौधों पर पानी की व्यवस्था करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को रंकाकला पंचायत के राजेश कुमार मद्धेशिया ने पक्षियों को ठहराव वाले पेड़-पौधों पर मिट्टी के कड़ाही में पानी भर कर रखा. मौके पर श्री मद्धेशिया ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मानव के साथ पक्षियों को भी आफत में देखा जा रहा है. ऐसे में बेजुबान पक्षियों के जीवन बचाने के लिए उनके आवागमन और ठहराव वाली जगहों पर पानी की व्यवस्था की जा रही है. गौरतलब है कि इस समय रंका का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह रहा है. मौके पर ललिता देवी, दिलीप दास, सुरेन्द्र प्रजापति व मोनू दास उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola