‘जगमग गढ़वा’ परियोजना को बढ़ावा, विधायक ने दिये 10 लाख रुपये

Published by :Akarsh Aniket
Published at :06 May 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
‘जगमग गढ़वा’ परियोजना को बढ़ावा, विधायक ने दिये 10 लाख रुपये

शहर की गलियों और मोहल्लों में सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सुंदरता दोनों बढ़ेंगी

विज्ञापन

शहर की गलियों और मोहल्लों में सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सुंदरता दोनों बढ़ेंगी प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अहम पहल की है. बुधवार को परिसदन में नगर परिषद प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने ‘जगमग गढ़वा’ परियोजना के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की. इस राशि से शहर की गलियों और मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात की. इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की. विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया. विधायक ने कहा कि गढ़वा के नागरिकों की सुविधा और शहर का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए से शहरी क्षेत्रों, गलियों और मोहल्लों में आधुनिक लाइटिंग की जायेगी. इससे पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमग करेगा और रात में सुरक्षा के साथ सुंदरता भी बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकार से अतिरिक्त फंड लाने के प्रयास जारी हैं. विकास केवल पैसा खर्च करने से नहीं, बल्कि सही योजना और निगरानी से संभव है. उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ गढ़वा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें. शहर की सूरत बदलने में मील का पत्थर साबित होगा यह सहयोग नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग शहर की सूरत बदलने में मील का पत्थर साबित होगा. परिषद इस राशि का उपयोग मुख्य चौराहों और अंधेरी गलियों में बेहतर रोशनी की व्यवस्था के लिए करेगी. इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता उर्फ पुतुल, वार्ड पार्षद सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अप्पू, उमेश कश्यप, राजू कुशवाहा, मुकेश दास, सुभास गौड़, विशाल गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola