मंडल डैम निर्माण कार्य का दो जिलों के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, प्रगति व सुरक्षा की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
मंडल डैम निर्माण कार्य का दो जिलों के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, प्रगति व सुरक्षा की हुई समीक्षा

गढ़वा और लातेहार जिला प्रशासन ने मंगलवार को मंडल डैम परियोजना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गति देने की पहल की.

विज्ञापन

गढ़वा व लातेहार डीसी-एसपी ने लिया जायजा, निर्बाध काम के लिए पिकेट तैयार परियोजना पूरी होने से सिंचाई सुविधाओं का होगा विस्तार, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गढ़वा. गढ़वा और लातेहार जिला प्रशासन ने मंगलवार को मंडल डैम परियोजना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गति देने की पहल की. गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार और लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने स्थल पर पहुँचकर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और तय समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. गढ़वा उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिये कि मंडल डैम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित मानकों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तय समय में पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया. इसके पूर्ण होने से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा इस निरीक्षण में लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. गढ़वा जिले की ओर से रंका के एसडीपीओ रोहित कुमार, भंडरिया थाना के निरीक्षक और विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारी भी शामिल हुए. अधिकारियों ने परियोजना के सामाजिक और विकासात्मक महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके पूर्ण होने से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. विशेष सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके. संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाये. अधिकारियों का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और परियोजना की गति और तेज होगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola