ePaper

रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली शोभायात्रा

Updated at : 10 Dec 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली शोभायात्रा

रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जोबरईया गांव के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से बुधवार को एक भव्य हनुमत ध्वज यात्रा-सह-शोभायात्रा निकाली गयी. जागृति युवा क्लब ने नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आठ मार्च से 16 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय महायज्ञ के आयोजन का संकल्प लिया है. इसी के तहत यह शोभायात्रा निकाली गयी. इस शोभायात्रा में मंदिर परिसर के अगल-बगल के विभिन्न क्षेत्र जोबरईया, सिरहे, नवादा, उचरी, पिंडरा, केरवा, सुखवाना तथा गढ़वा शहर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए. इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों मंदिर परिसर गूंज उठा. शोभायात्रा का आयोजन यज्ञाधीश श्रीश्री आचार्य आशीष वैद्यजी महाराज के निर्देशन में एवं जागृति युवा क्लब के सदस्यों के बेहतर तालमेल से संपन्न कराया गया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जोबरईया के विभिन्न देवस्थानों से होते हुए उंचरी रेलवे लाइन स्थित शिव मंदिर तक जाकर पुनः उसी रास्ते से मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई. परिसर में आगमन के पश्चात यज्ञाधीश आशीष वैद्यजी महाराज व अन्य विद्वान पुरोहितों व यजमानों की उपस्थिति में हनुमत ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. ध्वज पूजन के दौरान पुरोहित आचार्य दीपक मिश्राजी, आचार्य रजनीश वैद्य जी, अतुल शास्त्री द्वारा किये गये मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. इस भव्य शोभायात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ श्रीरुद्र महायज्ञ के प्रधान संयोजक राकेश पाल, गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, आद्याशंकर पांडेय, सरदार रणजीत सिंह, सुखबीर पाल, गौरीशंकर पाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप कमलापुरी, प्रेमरंजन सिंह, विजय हलवाई, क्लब के संरक्षक अनुज प्रसाद ने सक्रिय योगदान दिया. ध्वज पूजन में यजमान के रूप में जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, क्लब के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, वरीय सदस्य भूदेव पाल, रणविजय पाल व रमेश अग्रवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola