रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, आयूबी या आरओबी का हो निर्माण: सांसद

Updated:
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, आयूबी या आरओबी का हो निर्माण: सांसद

गढ़वा में कई रेलवे क्रॉसिंग बंद किये जाने का मामला सांसद ने सदन में उठाया

विज्ञापन

गढ़वा में कई रेलवे क्रॉसिंग बंद किये जाने का मामला सांसद ने सदन में उठाया प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिले के विभिन्न रेल खंडों पर मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद किये जाने का मामला गुरुवार को लोकसभा में गूंजा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शून्य काल के दौरान इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए कहा कि रेलवे द्वारा अचानक रास्ते बंद किये जाने से कई गांव दो हिस्सों में बंट गये हैं. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सांसद ने गढ़वा के चिह्नित रेल खंडों पर एलएचएस, आरयूबी या आरओबी बनाने की मांग की. उन्होंने बताया कि गढ़वा के (सोनपुरवा गढ़वा रोड- गढ़वा खंड), अहिरपुरवा (नगर उटारी-विढ़मगंज खंड) व लहर बंजारी (उटारी रोड) के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोग परेशान है. साथ ही उन्होंने कहा कि केचकी-चियॉकी खंड (बखारी) के पास आरओबी का निर्माण जरूरी है. सांसद ने सदन को बताया कि रेलवे के इन खंडों पर क्रॉसिंग बंद होने से किसान, स्कूली बच्चे और मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. उन्होंने जपला, हैदरनगर और मोहम्मदगंज सेक्शन की समस्याओं को भी रखते हुए कहा कि जपला ग्रिड के समीप और हैदरनगर एलसी नंबर 50बी व 51सी के पास रास्ता बंद होने से स्थानीय लोग त्रस्त हैं. सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए उपरोक्त सभी चिह्नित स्थलों पर जल्द से जल्द अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाये, ताकि गांवों की कनेक्टिविटी बहाल हो सके और ग्रामीणों को हो रही कठिनाईयों से निजात मिल सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola