बाजार क्षेत्र से कचरा उठाव नहीं होने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
बाजार क्षेत्र से कचरा उठाव नहीं होने से परेशानी

बाजार क्षेत्र से कचरा उठाव नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में कुछ दिनों से कचरा नहीं उठाये जाने व जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने नगर पंचायत के कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा की कचरा नहीं उठाने से स्थिति भयावह होती जा रही है और इससे महामारी फैलने की भी आशंका है. उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में लोगों के द्वारा मुख्य पथ पर जगह-जगह कचरा जलाये जाने पर प्रदूषण भी फैल रहा है. इस संबंध में पूछने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया की भूसुआ गांव के आसपास अंचल द्वारा जमीन उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन वहां पर स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जिसके कारण दो दिन पहले उठाया गया कचरा नगर पंचायत कार्यालय के पास ट्रैक्टर की ट्राली में पड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि बरडीहा के सुनसान क्षेत्र में कचरा के लिए स्थान की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola