शिक्षा के सशक्तीकरण में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के सशक्तीकरण में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान

शहर के टंडवा स्थित आरके पेट्रोल पंप परिसर में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के टंडवा स्थित आरके पेट्रोल पंप परिसर में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें शिक्षा के सशक्तीकरण पर जोऱ दिया गया. समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गढ़वा जिला और बेहतर करे, इसके लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि खासकर गढ़वा जैसे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूली बच्चों के बचाव को लेकर हमेशा हर संभव सचेत रहने की आवश्यकता है. वहीं सचिव मदन प्रसाद केशरी ने कहा की ये हमलोगों का सौभाग्य है कि शिक्षा को बढ़ावा देने में स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त है. इसलिए हमें शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. साथ ही आने वाले समय में समन्वय समिति की ओर से निजी स्कूलों के शिक्षकों को एनइपी के लिए प्रशिक्षण कराया जायेगा. जिससे अपने जिले में पढ़ने और पढ़ाने वाले समस्त शिक्षा प्रणाली को एक धार मिले और हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो. मौके पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधन /निदेशकों द्वारा भी शिक्षण कार्य हेतु सुझाव दिये गये. बैठक में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सिस्टर रौशना, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव संजय सोनी, पीके दूबे, अशोक कुमार दूबे, मुजीब अंसारी, सुधीर पाठक, ऋषिराज कुमार, विवेक कुमार,अनिल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, तौहीद अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola