दुर्गापूजा को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की तैयारी

Published by : DEEPAK Updated At : 16 Sep 2025 9:34 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा समितियों के साथ कार्यपालक पदाधिकारी ने की बैठक

विज्ञापन

दुर्गा पूजा समितियों के साथ कार्यपालक पदाधिकारी ने की बैठक

प्रतिनिधि गढ़वा

गढ़वा नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत सभी दुर्गा पूजा समितियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को सफल, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गयीं और उनके समाधान के लिए रेड टीम का गठन किया गया. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्वच्छ दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गयी, जिसका उद्देश्य नागरिकों और समितियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.

स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता और दिशा-निर्देश जारी

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में सफाई और लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए समर्पित टीम बनायी गयी है. उन्होंने बताया कि खराब वेपर लाइटों को बदला जा रहा है और नालियों की सफाई का कार्य भी चल रहा है. पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि पंडाल व प्रतिमा निर्माण में पर्यावरण संरक्षण झलके तथा कागज, जूट और बायोडिग्रेडेबल सामग्री का प्रयोग हो. प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग हों और महिला-पुरुष के लिए अलग कतार बनायी जाये. परिसर में गंदगी रोकने, प्लास्टिक प्रतिबंध और नशा मुक्ति जैसे संदेशों का प्रचार करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन केवल चिह्नित स्थल पर करने तथा सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य किया गया है.

बैठक में नगर प्रबंधक ओंकार कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक सौरभ आनंद, पर्यवेक्षक सोनिका, सुपरवाइजर फातिमा, भूपेंद्र कुमार व विष्णु कुमार सहित पूजा समितियों से राजेश चौबे, अमित कश्यप, देवकुमार, निशांत कुमार, मुकेश कुमार, मुरली श्याम सोनी, अखिलेश तिवारी और बिनोद प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola