बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

विज्ञापन

गढ़वा. कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है. 23 से 27 मार्च तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन दिन के समय वैदिक कर्मकांड तथा संध्या में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को दिन में वेदी पूजन, अन्नाधिवास, जलाधिवास तथा फलाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये. शाम में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ लिया. इस दौरान कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम भी सदल बल समारोह स्थल पर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, बीडीसी प्रतिनिधि लवकुश कुमार रवि, कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित कई ग्रामीणों ने अंगवस्त्र देकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola