थम गया चुनाव प्रचार, आज इवीएम के साथ बूथ रवाना होंगे मतदानकर्मी

Updated at : 11 Nov 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
थम गया चुनाव प्रचार, आज इवीएम के साथ बूथ रवाना होंगे मतदानकर्मी

थम गया चुनाव प्रचार, आज इवीएम के साथ बूथ रवाना होंगे मतदानकर्मी

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया. अब प्रत्याशी मंगलवार को डोर टू डोर जनसंपर्क ही कर सकेंगे. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पहले ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से चुनावी प्रचार नहीं किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है. इसी दिन गढ़वा जिले के गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्रमश : 455 एवं 502 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होनी है. हालांकि जिले के विश्रामपुर एवं डालटनगंज विधानसभा वाले पार्ट हिस्से को भी जोड़ लें, तो कुल बूथों की कुल संख्या 1170 हो जायेगी. मतदान दिवस के दिन सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोग मतदान कर सकेंगे. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए ट्राइसाइकिल व रैंप की व्यवस्था करायी गयी है.

नामधारी कॉेलेज में होगा इवीएम का वितरण

मतदान कर्मियों की रवानगी के लिए एसएसजेएस नामधारी कालेज परिसर को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. यहां से मतदानकर्मी आवश्यक सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे. गढ़वा जिले के गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों को गढ़वा स्थित एसएसजेएस नामधारी कालेज से रवाना किया जायेगा. इसके अलावा कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में मतगणना केंद्र व वज्रगृह का निर्माण किया गया है. मतदान के बाद मतदान कर्मियों के लिए यह रिसिविंग सेंटर होगा. यहां मतदान कर्मी अपना-अपना इवीएम जमा करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola