ट्रैक्टर हादसे में आदिम जनजाति युवक की मौत मामले में सियासत गर्म

गढ़व में भाजपा और झामुमो में शुरू हुई आरोप-प्रत्यारोप की जंग
गढ़व में भाजपा और झामुमो में शुरू हुई आरोप-प्रत्यारोप की जंग
श्रवंशीधर नगर/धुरकीधुरकी थाना क्षेत्र के बरसोती गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आदिम जनजाति के युवक विजय लोहरा की मौत और कृष्णा कोरवा के घायल होने की घटना ने गढ़वा जिले की सियासत गरमा दी. पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही द्वारा उठाये गये तीखे सवालों के बाद भाजपा और झामुमो के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. भानु प्रताप शाही ने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी दल के नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.
भानु प्रताप शाही के पांच सवाल
भानु प्रताप शाही ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रशासन और स्थानीय विधायक समर्थकों को पांच सवालों के घेरे में खड़ा किया.
– ट्रैक्टर क्यों छोड़े गये: घटना की रात ग्रामीणों ने 6 ट्रैक्टर पकड़े थे, जिन्हें एसडीपीओ की मौजूदगी में बिना कार्रवाई के क्यों छोड़ दिया गया?– मुआवजे में भेदभाव क्यों: एक अन्य समुदाय के मृतक को 7.50 लाख मिले, आदिम जनजाति के परिवार को केवल एक लाख क्यों दिया गया?
– ताहिर का कनेक्शन क्या है: ताहिर अंसारी वहां मानवीय संवेदना के नाते नहीं गये, बल्कि उनका अवैध बालू के धंधे से कारोबारी संबंध है.– पुलिस किसके दबाव में है: क्या पुलिस और ताहिर अंसारी मिलकर आरोपियों को बचाने की साजिश रच रहे हैं?
– बलि का बकरा क्यों: विधायक के संरक्षण में चल रहे अवैध बालू के धंधे की बलि आदिम जनजाति का युवक ही क्यों चढ़ा?आमने-सामने
सफेदपोशों के इशारे पर काम कर रही हैं पुलिस: भाजपाश्रीवंशीधर नगर. भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव और उनके सहयोगी ताहिर अंसारी के संरक्षण में धुरकी में अवैध बालू का काला खेल जारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि विजय लोहरा की मौत महज दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और माफियाराज का परिणाम है. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा नहीं मिला, तो भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में पार्टी सड़क पर उतरेगी. मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण राम, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार चौबे, शैलेश कुमार चौबे, विकास पांडेय, मंगल यादव उपस्थित थे.
भानु प्रताप शाही लाशों पर राजनीति कर रहे: ताहिरधुरकी. झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने प्रेस वार्ता में पलटवार करते हुए कहा कि भानु प्रताप शाही अपने कार्यकाल का काला चिट्ठा देखें, जब मामा-भांजे की जोड़ी यूपी तक बालू भेजते थे. उन्होंने कहा कि घटना की रात वे मौके पर पहुंचे, घायल को 40 हजार और मृतक परिवार को 1.35 लाख की तत्काल मदद दी. भानु शाही उस समय अपने घर में आराम कर रहे थे और अब धर्म-जाति के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर इसराइल खान, धर्मेंद्र यादव, रामाधार राम, सरवन सिंह, मुद्रिका भुईयां, इनामुल हक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




