सदर अस्पताल से युवक व नाबालिग लड़की को थाने ले गयी पुलिस

Updated at : 25 Jul 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल से युवक व नाबालिग लड़की को थाने ले गयी पुलिस

सदर अस्पताल से युवक व नाबालिग लड़की को थाने ले गयी पुलिस

विज्ञापन

सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार लड़की गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर माध्या गांव की रहने वाली है. जबकि युवक जोबरइया गांव निवासी रितेश विश्वकर्मा बताया गया है. नाबालिग लड़की के अनुसार उसकी मां के मोबाइल पर रांग नंबर में उसके साथ एक बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी. इसके बाद युबक मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा था. वह उसका फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दे रहा था. इसी बात से लड़की काफी परेशान थी. गुरुवार को लड़की अपने चाचा के साथ इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल आयी थी. इसी दौरान उक्त युवक उसे अपने दो दोस्तों के साथ जाने के लिए दबाव बना रहा था. यह सब देखकर सदर अस्पताल परिसर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसके बाद लोगों ने लड़की से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह लड़के को नहीं जानती है. उसे वह काफी दिनों से परेशान व ब्लैकमेल कर रहा है. इसके बाद लोगों ने आक्रोशित होकर उस युवक के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर दोनों को थाने ले गयी. इधर युवक ने बताया कि चार-पांच महीने से दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत चल रही थी. समाचार लिके जाने तक पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola