थाना प्रभारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

थाना प्रभारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
रमना. क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार के लिए उम्र भर का दर्द बन सकती है. थाना प्रभारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेक करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं. सड़क नियमों का पालन करना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए भी आवश्यक है. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि लोग नाबालिग बच्चों को वाहन थमा देते हैं, जो कानूनन अपराध और जानलेवा भी है. जागरूकता के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को दुर्घटना बीमा कराने की विशेष सलाह दी. उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बीमा परिवार के लिए बड़ा संबल साबित होता है. उन्होंने बताया कि सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में बहुत ही कम वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा की सुविधा उपलब्ध है, जिससे हर वर्ग को जुड़ना चाहिए ताकि भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




