पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मझिआंव. बरडीहा पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट में वंशीधरनगर के कुशडढ़ गांव निवासी तसलीम अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का मामला पहले ही हुआ था, लेकिन दोनों के परिजन एक ही समुदाय के थे और सुलह करने में लग हुए थे, लेकिन समझौता विफल रहा और युवती के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज कर जांच की गयी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




