ePaper

प्रधानमंत्री मोदी भीड़ देख गदगद, विजय संकल्प सभा में नहीं पहुंच पाए 2 बीजेपी उम्मीदवार, देखें VIDEO

Updated at : 04 Nov 2024 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
pm modi in garhwa jharkhand

गढ़वा के चेतना में उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi in Garhwa: झारखंड के गढ़वा में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा में भीड़ देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो गए. देखें जनसभा में उमड़ी भीड़ का VIDEO.

विज्ञापन

PM Modi in Garhwa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गढ़वा में थे. उनको सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. भीड़ देख पीएम मोदी भी गदगद नजर आए. उन्होंने अपना अंगवस्त्र लहराकर लोगों का अभिवादन किया. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने गढ़वा आए प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा के 2 विधायक पीएम की सभा में नहीं पहुंच पाए.

भाजपा नेता का दावा – गढ़वा की सभी सीटें जीतेंगे

एक भाजपा नेता ने बताया कि जनता का भरपूर समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है. युवाओं का उत्साह चरम पर है. झारखंड में पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार बनने जा रही है. हम गढ़वा की सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आए हैं. गढ़वा से रेहला तक जाम लगा है.

लातेहार और मनिका के प्रत्याशी नहीं पहुंच पाए मोदी की सभा में

उन्होंने कहा कि सड़क जाम की वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 2 उम्मीदवार प्रधानमंत्री की सभा में शामिल नहीं हो पाए. उन दोनों ने कार्यक्रम को सोशल मीडिया साइट पर देखा. भाजपा नेता ने कहा कि लातेहार के हमारे प्रत्याशी प्रकाश राम और मनिका के उम्मीदवार हरे कृष्ण सिंह जाम में फंस गए. वे समय पर सभास्थल तक नहीं पहुंच पाए.

Also Read

PM Modi Jharkhand Visit Live: रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में बनाएं एनडीए की सरकार-मोदी

पीएम मोदी आज झारखंड में, चाईबासा छावनी में तब्दील, 5 HIT और 2 एंटी ड्रोन टीम तैनात

झारखंड को पीएम मोदी ने दी सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola