ePaper

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की दिलायी शपथ

Updated at : 10 Oct 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की दिलायी शपथ

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की दिलायी शपथ

विज्ञापन

गढ़वा. बाबू दिनेश सिंह विवि के दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनसीटीइ के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एनसीटीइ द्वारा दिये गये वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शपथ पत्र डाउनलोड किया. इसके पश्चात महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता के संबंध में सभी प्रशिक्षुओं को विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार संबंधी गंभीर समस्या से निपटने के लिये व भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए शपथ दिलायी गयी. इस शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने जीवन में अनुशासित और ईमानदार बने रहना चाहिये. कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, रेखा कुमारी, अंजली, पवन, प्रियंका, सोनी, अर्चना विकास, चंदन, आशियाना, आरती, नसरीन,रौशन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola