ePaper

केतार में रामसागर बांध का हिस्सा टूटा

Updated at : 06 Aug 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
केतार में रामसागर बांध का हिस्सा टूटा

केतार में रामसागर बांध का हिस्सा टूटा

विज्ञापन

केतार. लगातार बारिश के चलते केतार प्रखंड के बीजडीह गांव स्थित रामसागर बांध का एक हिस्सा बुधवार को टूट गया, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. तेज पानी के रिसाव के कारण हुए इस हादसे के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया, लेकिन अब तक बहाव पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. बालू भरे बोरे डालकर रिसाव रोकने की कोशिश की गई, लेकिन संकीर्ण रास्तों की वजह से ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें मौके तक नहीं पहुंच पाईं. पश्चिमी छोर पर पहले से सक्रिय वैकल्पिक निकासी मार्ग भी अब लगातार बारिश और पहाड़ी पानी के बहाव के कारण नाकाफी साबित हो रहा है. बांध में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और बंद पड़े ह्यूम पाइप से तेज बहाव में पानी बाहर निकल रहा है, जिससे संरचना को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola