महिलाओं को सशक्त नहीं बनाना चाहता विपक्ष: उदय कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त नहीं बनाना चाहता विपक्ष: उदय कुशवाहा

महिलाओं को सशक्त नहीं बनाना चाहता विपक्ष: उदय कुशवाहा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेराल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर भाजपा के मेराल उत्तरी व दक्षणणी मंडल की ओर से इंडी गठबंधन (कांग्रेस, झामुमो, टीएमसी, सपा व डीएमके) का विरोध किया गया. इस दौरान इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं का पुतला दहन किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन 17 अप्रैल 2026 को जिस तरह परिवारवादी पार्टियों ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह रोकी, उसने इनकी असली मानसिकता उजागर कर दी है. विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं सशक्त हों. भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस अधिनयम के पारित होने से महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित होती. लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं ने इसमें बाधा खड़ी कर महिलाओं के हक पर प्रहार किया है. जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी. मौके पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष समरुन बीबी, महामंत्री देवाकांत ओझा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, अमित शाह, आनंद चंद्रवंशी, सत्येंद्र पाल, वीरेंद्र ठाकुर, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola