दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 8:57 PM
दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल
गढ़वा-चिनियां मार्ग पर सावधान मोड़ घाटी के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक कन्हाई साह (55 वर्ष) चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव का रहने वाला था. जबकि घायलों में मृतक की पत्नी कुंती देवी तथा दूसरा बाइक सवार चिनियां थाना क्षेत्र के खुरा गांव निवासी स्वर्गीय फागु भुइयां का पुत्र महेंद्र भुइयां शामिल हैं. दोनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि कन्हाई साव अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ चपकली गांव से गढ़वा आ रहा था. जबकि डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर बतौर मजदूर काम करने वाला महेंद्र भुइयां एक अन्य मजदूर रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव निवासी सुखबीर भुईयां के पुत्र जितेंद्र भुइयां के साथ बाइक से खुरा गांव की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेंद्र भुइयां शराब के नशे में धुत था. सावधान घाटी के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में कन्हाई साव, कुंती देवी एवं महेंद्र भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गये. राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन रास्ते में ही कन्हाई साव की स्थिति काफी गंभीर हो गयी थी. सदर अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक ने कन्हाई साव को मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










